ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

नवादा: शराब धंधेबाजों के मंसूबों को पुलिस ने किया फेल, पुलिस पर बच्चा चोर का आरोप लगाकर धंधेबाजों ने किया हंगामा

NAWADA: जिले में पुलिस ने शराब धंधेबाजों के बड़े मंसूबे को फेल कर दिया. दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि रुस्तमपुर गांव में बड़े पैमाने पर शराब बनायी जा रही है. इसी जानकारी के आधार प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA: जिले में पुलिस ने शराब धंधेबाजों के बड़े मंसूबे को फेल कर दिया. दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि रुस्तमपुर गांव में बड़े पैमाने पर शराब बनायी जा रही है. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब वहां छापा मारने पहुंची तो धंधेबाजों ने पुलिस के खिलाफ बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर हंगामा करना शुरु कर दिया. बच्चा चोर के अफवाह के बाद रुस्तमपुर गांव के लोग भी हंगामा कर एनएच 31 को जाम कर दिया. पुलिस ने जाम हटाने को लेकर ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया लेकिन लोग नहीं माने. आखिरकार पुलिस ने लोगों पर हल्का लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज के बाद लोग मौके से फरार हो गए. इस दौरान पुलिस ने कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया. साथ ही घटना में कुछ पुलिसवालों के चोटिल होने की जानाकारी है. धंधेबाजों ने पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शराब बनाए जा रहे ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध शराब को नष्ट किया साथ ही कई सामान भी जब्त किए. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता