ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

झारखंड के बीएड कॉलेजों में दाखिले पर लगी रोक, सामने आई मेरिट लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी

RANCHI : झारखंड के बीएड कॉलेजों में नामांकन पर रोक लगा दी गई है। झारखंड के 131 बीएड कॉलेजों में लगभग 13 हजार सीटों पर नामांकन होने हैं लेकिन मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद

FirstBihar
Admin
1 मिनट
RANCHI : झारखंड के बीएड कॉलेजों में नामांकन पर रोक लगा दी गई है। झारखंड के 131 बीएड कॉलेजों में लगभग 13 हजार सीटों पर नामांकन होने हैं लेकिन मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद फिलहाल दाखिले पर रोक लगा दी गई है। बीएड एडमिशन मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों के साथ छात्र संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे थे। छात्रों का आरोप था कि बड़ी संख्या में ऊंची रैंक वाले छात्र एडमिशन से वंचित रह गए हैं। छात्रों की इस शिकायत पर रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को सभी बीएड कॉलेजों को पत्र जारी करते हुए आदेश दिया है कि मौजूदा मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों का एडमिशन नहीं लिया जाए। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे ने कहा है कि मेरिट लिस्ट जारी करने में कुछ तकनीकी खामियां हुई है जिसमें सुधार किया जाएगा।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता