ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

92 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने धारा 370 का 14 बार किया जिक्र, आतंकवाद की 16 दफे चर्चा

Delhi: लाल किले की प्राचीर से छठी बार देश को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना दूसरा सबसे लम्बा भाषण दिया। नरेंद्र मोदी आज 92 मिनट तक बोले। 92 मिनट में PM ने 14 दफे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
Delhi: लाल किले की प्राचीर से छठी बार देश को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना दूसरा सबसे लम्बा भाषण दिया। नरेंद्र मोदी आज 92 मिनट तक बोले। 92 मिनट में PM ने 14 दफे 370 का जिक्र किया तो 16 बार आतंकवाद की। किन बातों पर बोले प्रधानमंत्री हम आपको बताते हैं कि किन मुद्दों पर आज प्रधानमंत्री का जोर था। अपने भाषण में उन्होंने सबसे ज्यादा बार नागरिक शब्द बोला। उन्होंने 47 दफे नागरिकों का जिक्र किया तो उनके भाषण में स्वतंत्रता शब्द 30 दफे आया। जल का जिक्र 24 बार तो गरीबों का 17 दफे उल्लेख किया गया। आतंकवाद की चर्चा भी प्रधानमंत्री ने खूब की, उनके भाषण नें 16 दफे ये शब्द आया। 14 दफे धारा 370 का जिक्र हुआ। किसान और 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था भी प्रधानमंत्री का पसंदीदा शब्द रहा। इनकी चर्चा 15-15 दफे की गयी। इसके अलावा सेना, विकास और महिलायों का जिक्र 10-10 बार की गई। प्रधानमंत्री के भाषण में उस दफे युवाओं की कम तवज्जो मिली। सिर्फ 3 दफे युवा शब्द बोला गया। नरेंद्र मोदी का दूसरा लंबा भाषण प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को छठी दफे संबोधित कर रहे थे। वे आज 92 मिनट बोले। नरेंद्र मोदी का सबसे लम्बा भाषण 2016 का था जब वे 96 मिनट बोले थे। 2015 में 86 मिनट, 2018 में 82 मिनट, 2014 में 65 मिनट और 2017 में वे 57 मिनट बोले थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले लाल किले से सबसे लम्बा भाषण देने का रिकॉर्ड पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम था जिन्होंने 1947 में देश की आजादी के बाद 72 मिनट का भाषण दिया था।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता