ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

गोपालगंज में खेल की प्रैक्टिस कर रही लड़कियों के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर शिक्षक को पीटा, पुलिस ने भी की बदतमीजी

GOPALGANJ : छात्राओं के साथ छेड़खानी की एक घटना गोपालगंज जिले से सामने आई है. जहां स्कूल में मनचलों ने स्टूडेंट्स के साथ अश्लील हरकत की है. हद तो तब हो गई जब इस घटना की शिकायत करने थान

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GOPALGANJ : छात्राओं के साथ छेड़खानी की एक घटना गोपालगंज जिले से सामने आई है. जहां स्कूल में मनचलों ने स्टूडेंट्स के साथ अश्लील हरकत की है. हद तो तब हो गई जब इस घटना की शिकायत करने थाने पहुंची छात्राओं को पुलिस ने उल्टे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी. इस घटना का विरोध करने पर मनचलों ने शिक्षक की भी पिटाई की. पीड़ित छात्राओं ने अपने परिजनों से इसकी जानकारी दी और जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करने पहुंची. पूरी घटना जिले के यादोपुर गांव की है. जहां रामरतन शाही हाई स्कूल में मनचलों ने स्टूडेंट्स के साथ छेड़खानी की है. मिली जानकारी के मुताबिक छात्राएं खेल की प्रैक्टिस कर रही थीं. इस दौरान मनचले वहां आएं और उनके साथ छेड़खानी करने लगे. लड़कियों ने इसका विरोध किया. स्कूल के शिक्षकों ने जब इसका विरोध किया मनचले शिक्षक को भी पीटने लगे. मनचलों की इस घिनौनी हरकत से नाराज छात्राओं ने घर वालों को घटना की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि जब स्टूडेंट्स इसकी शिकायत करने पहुंची तो पुलिस वालों ने भी उनके साथ बदतमीजी की और उनका केस लेने से इनकार कर दिया. उल्टे उन्हें ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली. इसके बाद छात्राओं ने गोपालगंज डीएम से न्याय की गुहार लगाई है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता