ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

मोदी है तो मंदिर भी मुमकिन है: गिरिराज सिंह ने जल्द मंदिर बनाने को कहा, 'पहले ही देर हो चुकी है'

NEW DELHI : अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट एक तरफ ताबड़तोड़ सुनवाई कर रहा है। यह माना जा रहा है कि 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर फैसला सुना देगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NEW DELHI : अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट एक तरफ ताबड़तोड़ सुनवाई कर रहा है। यह माना जा रहा है कि 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर फैसला सुना देगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ठीक पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राम मंदिर के निर्माण में पहले ही काफी देरी हो चुकी है और अयोध्या मामले पर फैसला जल्द हो जाना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोगों को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है और अगर मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के ऊपर जोरदार हमला भी बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के लोगों का मन साफ नहीं है, उन्होंने हिंदू-मुसलमानों को हमेशा लड़ाने का काम किया और वोट बैंक की राजनीति करते रहे। कांग्रेस का मन अगर साफ होता तो अयोध्या के साथ-साथ काशी और मथुरा का मामला भी लंबित नहीं होता।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता