ब्रेकिंग
Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा

एयरफोर्स के पूर्व कर्मचारी ने की आत्महत्या, पी चिदंबरम को ठहराया कसूरवार

DESK: यूपी के प्रयागराज में इंडियन एयरफोर्स के पूर्व कर्मचारी ने सुसाडड कर लिया है. वायुसेना के पूर्व कपल रैंक के कर्मचारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर प्रयागराज के एक होटल में फांसी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: यूपी के प्रयागराज में इंडियन एयरफोर्स के पूर्व कर्मचारी ने सुसाडड कर लिया है. वायुसेना के पूर्व कपल रैंक के कर्मचारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर प्रयागराज के एक होटल में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. मृतक ने अपने सुसाइड नोट में जान देने की वजह देश में आर्थिक मंदी और भ्रष्टाचार को बताया है. चार पेज के सुसाइड नोट में वायुसेना के पूर्व कर्मचारी ने देश के इस हालात के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम बिजन दास है जो 55 साल के थे. सुसाइड नोट में बिजन दास ने देश में मंदी के लिए पी चिदंबरम के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही अपने गायक बेटे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बिजन दास 6 सितंबर को असम से प्रयागराज पहुंचे थे. जहां वो खुल्दाबाद इलाके के एक होटल में रूके थे. रात में उन्हें कमरे में जाता देखा गया, लेकिन सुबह जब वो अपने कमरे से नहीं निकले तो वेटर ने उन्हें सोया हुआ समझकर नहीं जगाया. फिर शाम को वेटर ने कूलर के पीछे पंखे से लटकी उनकी लाश देखी जिसके बाद होटल के मैनेजर को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को देश में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता