ब्रेकिंग
बिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

नशामुक्ति के लिए लगाया जा रहा ‘नशा विमुक्ति वृक्ष’, इसी पेड़ के सामने पुलिस वालों के साथ-साथ आम लोगों को भी नशा मुक्ति की दिलायी जाएगी शपथ  

PATNA:  मादक चीजों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ 15 दिनों तक चले नशा विमुक्ति अभियान के समापन कार्यक्रम के मौके पर सूबे के सभी जिलों की पुलिस बिल्डिंग में वृक्षारोपण कार्यक्रम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA:  मादक चीजों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ 15 दिनों तक चले नशा विमुक्ति अभियान के समापन कार्यक्रम के मौके पर सूबे के सभी जिलों की पुलिस बिल्डिंग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दरअसल पिछले 26 जून को पटना के सरदार पटेल भवन में नशा विमुक्ति दिवस मनाया गया था जहां पुलिस अधिकारियों को एक कैलेंडर और एक-एक पौधा दिया गया था. पुलिस अधिकारियों को यह पौधा अपने ऑफिस और थानों में लगाने के लिए दिया गया था. लगाए जा रहे 'नशा विमुक्ति वृक्ष' इस पौधे को ‘नशा विमुक्ति वृक्ष’ के तौर पर पहचाने जाने की बात कही गयी थी. इस पौधे के सामने ही अगले साल 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों को शपथ लेना होगा. अगले साल होने वाले इस कार्यक्रम में मीडिया के लोगों के साथ-साथ आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा. जिससे समाज में नशा मुक्ति को लेकर संदेश दिया जा सके. नशा मुक्ति को लेकर दिलायी जाएगी शपथ वहीं इस नशा विमुक्ति वृक्ष को पुलिस थानों और पुलिस ऑफिसों में लगाने का निर्देश दिया गया है जिससे पूरे सूबे में नशा मुक्ति और प्रदूषण मुक्ति के लिए संयुक्त रुप से कोशिश की जा सके. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता