ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

दरभंगा: बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, विधायक संजय सरावगी के घर का किया घेराव

DARBHANGA: जिले में बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने के आरोप में विधायक संजय सरावगी के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA: जिले में बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने के आरोप में विधायक संजय सरावगी के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. हालांकि लोगों की नाराजगी देख स्थानीय विधायक संजय सरावगी ने बाहर आकर लोगों की समस्याओं को सुना और लोगों को इस मामले में राजनीति से बचने की सलाह दी. विधायक ने कहा कि जो लोग बाढ़ से प्रभावित रहे हैं और जिनके घरों में बाढ़ का पानी घुसा है वैसे लोगों को सरकार निश्चित ही सहायता पहुंचाएगी. बीजेपी विधायक ने कहा कि जिन लोगों का घर बाढ़ के चलते प्रभावित हुआ है वो अपने नाम की सूची बनाकर जमा करें उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा जरुर मिलेगा. हालांकि नारेबाजी कर रहे लोगों ने विधायक के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि विधायक ने कुल 12 सौ लोगों के नाम मुआवाज पाने वालों की सूची में जोड़ने का वादा किया था लेकिन करीब पांच सौ लोगों के ही नाम सूची में जोड़े गए हैं. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता