ब्रेकिंग
Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद

फेसबुक पर गंदा पोस्ट डालकर बुरा फंसा सरकारी टीचर, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

MOTIHARI : सोशल मीडिया पर अफवाह या गलत पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां फेसबुक पर गंदा पोस्ट डालने को लेकर पुलिस ने एक सरक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : सोशल मीडिया पर अफवाह या गलत पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां फेसबुक पर गंदा पोस्ट डालने को लेकर पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक को अरेस्ट किया है. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. WhatsApp, Facebook और Twitter जैसे सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म पर समाज में गलत संदेश पहुंचाने वाले के ऊपर पुलिस की लगातार नजर है. मोतिहारी पुलिस ने संग्रामपुर प्रखंड के पूर्वी संग्रामपुर पंचायत में एक आरोपी के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छौराहा प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट देखकर भड़के ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के ऊपर कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत की थी. आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के संबंध में संग्रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का कोशिश किया है. इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता