ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बारिश में DM ने शिशु पार्क का किया निरीक्षण, कहा- दी जाएंगी कई सुविधाएं, लेजर शो का भी होगा आयोजन

CHHAPRA: शहर के शिशु पार्क का जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार की दोपहर रिमझिम बारिश में ही अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शिशु पार्क में हो रहे विकास के काम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
CHHAPRA: शहर के शिशु पार्क का जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार की दोपहर रिमझिम बारिश में ही अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शिशु पार्क में हो रहे विकास के काम को और तेज करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की तरफ से करीब तीन करोड़ की लागत से पार्क का विकास होना है. लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने से काम रुक गया था. चुनाव के बाद इस काम पर विशेष ध्यान देते हुए काम में तेजी लायी गयी है. उन्होंने कहा कि वाकिंग ट्रैक की चौड़ाई 6 फीट है. जिसको 8 से साढ़े 8 फीट तक बनाने का निर्देश दिया गया है. वही जॉगिंग ट्रैक 4 फीट से बढ़ाकर 6 फ़ीट तक करने का निर्देश दिया गया है. जिससे दो धावकों को दौड़ने में कोई परेशानी ना हो. उन्होंने कहा कि इस शिशु पार्क के बीचो-बीच का तालाब ग्राउंडवाटर रिचार्ज नहीं कर रहा है. इसे कंक्रीट से बेसमेंट को ढाल दिया गया है. जिसको तोड़ने का निर्देश दिया गया है जिससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज हो सके. पार्क में योगा और बच्चों के लिए लैंडस्केप करने की जगह बनाई जा रही है. इस पार्क में स्क्रीन लगाकर लेजर शो भी किया जाएगा. छपरा से दिवाकर की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता