ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर दलालों का शिकंजा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिये हजारों छात्रों को फांसा

PATNA : नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर दलालों ने ऐसा शिकंजा कसा की हजारों छात्रों का भविष्य अधर में फंसा दिया। नीतीश सरकार स्टूडेंट क्रेडिट

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर दलालों ने ऐसा शिकंजा कसा की हजारों छात्रों का भविष्य अधर में फंसा दिया। नीतीश सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन छात्रों को देती है लेकिन इस योजना पर कुंडली मारकर बैठे दलालों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में दलालों में ऐसा नेटवर्क बिछाया की बिहार के लगभग 4 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। दरअसल इस योजना के तहत सरकार छात्रों को ऐसे शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए एजुकेशन लोन देती है जो शिक्षा मानकों पर खरा उतरता हो लेकिन दलालों ने इसे कमाई का जरिया बनाते हुए राज्य के बाहर तय मानकों का पालन नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों में हजारों छात्रों का नामांकन करा दिया। दलालों के इस कारनामे का खुलासा नहीं हो पाता अगर राजस्थान के जगन्नाथ विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए एक साथ 700 से अधिक छात्रों के एजुकेशन लोन का आवेदन नहीं मिलता। एक ही शिक्षण संस्थान में सैकड़ों छात्रों के नामांकन के लिए एजुकेशन लोन के आवेदन मिलने से राज्य शिक्षा वित्त निगम के कान खड़े हो गए। मामले की जांच हुई तो सारा खेल सामने आ गया। दलालों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए बिहार सरकार ने अब नियमों में बदलाव किया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब राज्य से बाहर पढ़ाई करने वाले उन्हीं बिहारी छात्रों को एजुकेशन लोन मिलेगा जो ऐसे शिक्षण संस्थानों में एडमिशन लें जो यूजीसी, नैक और एनआईआरएफ की इंडिया रैंकिंग में शामिल हों।
रिपोर्टिंग
5

रिपोर्टर

5

FirstBihar संवाददाता