ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

AES से हुई बच्चों की मौत पर सरकार को मिली रिपोर्ट, सीएम नीतीश सर्वेक्षण रिपोर्ट का कर रहे रिव्यू

PATNA : मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार या AES से हुई बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस रिपोर्ट के हर पहलू की ज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार या AES से हुई बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस रिपोर्ट के हर पहलू की जानकारी ले रहे हैं। चमकी बुखार से हुए सैकड़ों बच्चों की मौत के बाद नीतीश सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने चमकी बुखार या AES के कारणों की जड़ में जाने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम को सर्वे के लिए प्रभावित इलाकों में भेजा था। एक्सपर्ट्स की इस टीम ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी रिपोर्ट के रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वेक्षण रिपोर्ट की आंशिक तौर पर चर्चा करते हुए कहा था कि जिन इलाकों में चमकी बुखार या AES से बच्चों की मौत हो रही है वहां ज्यादातर घरों की छत एस्बेस्टस से बनी है। सीएम नीतीश ने एस्बेस्टस को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया था हालांकि रिपोर्ट पर उनके रिव्यू के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सरकार किस नतीजे पर पहुंची है।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता