ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

रांची यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, यूनिवर्सिटी प्रशासन को कड़ा निर्देश

रांची: छात्रसंघ चुनाव को लेकर खबर आ रही है कि रांची यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हर तरह की तैयारियां शरू कर ली गयी है. वहीं रांची यूनिवर्सिटी के वीसी रमेश कुमार पांडेय ने यू

FirstBihar
Admin
2 मिनट
रांची: छात्रसंघ चुनाव को लेकर खबर आ रही है कि रांची यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हर तरह की तैयारियां शरू कर ली गयी है. वहीं रांची यूनिवर्सिटी के वीसी रमेश कुमार पांडेय ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को कड़ा निर्देश दिया है कि चुनाव से जुड़ी तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. आपको बता दें, 18 सितंबर को कॉलेज और पीजी विभागों में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी और चुनाव के अगले दिन ही यानी 19 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह भी होगा. वहीं यूनिवर्सिटी में चुनाव संघ को लेकर लगातार बैठक जारी है. सूत्रों के मुताबिक, वीसी रमेश कुमार पांडेय विभागाध्यक्षों, कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ छात्र संगठनों से भी लगातार बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में अहम मुद्दें को उठाते हुए छात्रसंघ से भी राय लिया जा रहा है. वहीं यूनिवर्सिटी ने चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. 11 सितंबर को प्रत्याशी अपने अपने कॉलेज में नॉमिनेशन करेंगे. वहीं 13 सितंबर को प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की समीक्षा की जाएगी और 14 सितंबर तक छात्र अपना नाम वापस ले सकेंगे. वहीं 16 सितंबर को कॉलेज और पीजी विभाग में चुनाव प्रचार ख़त्म किया जाएगा.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता