ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

मोतिहारी में थाना के गेट से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी तस्वीर

MOTIHARI : चोरों के आतंक से अब पुलिस थाना भी सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है जहां चोरों ने थाना के गेट से बाइक की चोरी कर ली है. ये पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे मे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : चोरों के आतंक से अब पुलिस थाना भी सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है जहां चोरों ने थाना के गेट से बाइक की चोरी कर ली है. ये पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के पहाड़पुर थाना की है. जहां चोरों ने थाने के गेट से एक बाइक चोरी कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक सिसवा मलदहिया के रहने वाला रधुबीर साह का बेटा संजय कुमार बाइक से थाने में शिकायत दर्ज कराने गया था. उसने बाइक को बाहर थाने के गेट पर पार्क किया था. जब वह बाहर निकला तो उसने देखा की उसकी बाइक नहीं है. उसकी बाइक को चोरों ने चुरा लिया है. थाने के गेट से बाइक चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिसवाले सकते में पड़ गए. पुलिस ने जब बगल के मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पाया कि चोर किस तरह गाड़ी लेकर भाग निकले. पीड़ित ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता