ब्रेकिंग
Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

बकरीद पर बिहार सरकार का हाई अलर्ट , थानों में खुल गया गुंडा रजिस्टर, पर्व के मौके पर जेल में होंगे गुंडे

PATNA : देश में बदले माहौल के बीच बकरीद और सावन की आखिरी सोमवार को लेकर बिहार सरकार हाई अलर्ट पर आ गयी है. सूबे के मुख्य सचिव और डीजीपी ने आज राज्य भर के डीएम-एसपी के साथ वीडियो कांफ्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : देश में बदले माहौल के बीच बकरीद और सावन की आखिरी सोमवार को लेकर बिहार सरकार हाई अलर्ट पर आ गयी है. सूबे के मुख्य सचिव और डीजीपी ने आज राज्य भर के डीएम-एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उन्हें 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया. सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी ने भी उपद्रव फैलाने की कोशिश की तो उसे छोड़ा नहीं जायेगा. थानों में गुंडा रजिस्टर खुल गया है, जिसका नाम उस रजिस्टर में दर्ज है वो पर्व के मौके पर जेल में होंगे. गुंडों को जेल के अंदर करें राज्य सरकार ने बकरीद से पहले गुंडों को जेल के अंदर भेजने का निर्देश दिया है. डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय ने कहा कि सूबे के हर थाने में गुंडा रजिस्टर खुल चुका है. जिन लोगों पर भी पहले से सांप्रदायिक तनाव के मामले दर्ज हैं उनका नाम उस रजिस्टर में लिख लिया गया है. उन्हें जेल भेजने को कहा गया है. हर पर्व के मौके पर ऐसे लोगों को जेल के भीतर डाला जायेगा. डीजीपी ने कहा कि इंतजाम ऐसे किये गये हैं कि राज्य में कहीं भी उपद्रवी तत्व अपने गलत इरादों को अंजाम नहीं दे पायें. मुख्य सचिव ने कहा-मॉब लिंचिंग भी रोकें मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी डीएम-एसपी को मुस्तैद रहने को कहा है. उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के साथ साथ मॉब लिंचिंग पर भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. मुख्य सचिव ने कहा कि अफवाह फैलाकर मॉब लिंचिंग करने वालों को राज्य सरकार छोड़ेगी नहीं. उन्होंने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को जेल भेजने का निर्देश दिया है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता