ब्रेकिंग
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभार

भोजपुर पुलिस ने हथियार के साथ 5 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, 30 लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर भी चढ़े पुलिस के हत्थे

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश रच रहे 5 कुख्यात अपराधियों क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश रच रहे 5 कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया. हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को भी दबोचा. उनके पास से भारी मात्रा में कैश रुपये और हेरोइन भी जब्त किया गया. पुलिस को मिली इस बड़ी सफल की जानकारी देते हुए भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुपत सूचना मिली थी कि आरा-सासाराम मेन रोड पर कुछ बदमाश अपराध की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए हसनबाजार आउट पोस्ट इलाके के कातर बगीचा में छापेमारी कर 5 अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस ने इन क्रिमिनलों के पास से 2 लोडेड पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 2 बाइक और 6 मोबाइल जब्त किया. गिरफ्तार अपराधियों में गैंग का मास्टरमाइंड मो० इमरान हाशमी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा. जिसके ऊपर दर्जनों मामले हैं. पुलिस कप्तान ने बताया कि अन्य सीमावर्ती जिलों में भी पुलिस बातचीत कर इनका आपराधिक इतिहास तलाशने की कोशिश कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम को मिली एक और कामयाबी की जानकारी देते हुए बताया कि आरा नगर थाना इलाके के गांगी पुल से हेरोइन के साथ 3 तस्करों को रंगे हाथ दबोचा. पुलिस ने इनके पास से 300 ग्राम हेरोइन क साथ 2.12 लाख कैश रुपये भी बरामद किया. इंटरनेशनल मार्केट में हेरोइन की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये बताई जा रही है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता