ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

शराब की महफिल सजने के मामले में कार्रवाई, पुलिस अवर निरीक्षक और ASI सस्पेंड

BEGUSARAI: बेगूसराय में फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर हुआ है. जन्माष्टमी मेले के दौरान सजी शराब की महफिल मामले में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. एसपी ने पुलिस अवर निरीक्ष

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: बेगूसराय में फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर हुआ है. जन्माष्टमी मेले के दौरान सजी शराब की महफिल मामले में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक और ASI को सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने इस मामले की कार्रवाई का जिम्मा डीएसपी को सौंपा था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आई जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया, जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई. दोनों पुलिसकर्मी राजकुमार और सुशील पांडे चेरिया बरियारपुर थाने में पदस्थापित थे. आपको बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी चेरियाबरियारपुर थाना इलाके में शराब की महफिल सजी थी. बरियारपुर गांव में लगे मेले में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. जिसमें शराबी मस्ती में झूम रहे थे. लड़की, शराब और अश्लील गानों के साथ रात भर पार्टी चलती रही. रात के अंधेरे में डीजे लाइट और भोजपुरी की अश्लील गानों पर लड़कियां डांस करती रहीं और शराब के आशिक बोतले खाली करते रहे और पुलिस सारा तमाशा देखती रह गई. स्टेज के नीचे शराबियों की महफिल सजी थी और पुलिस महफिल का मजा लूटती रही. जिसके बाद बेगूसराय पुलिस के ऊपर सवाल खड़े हुए थे. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता