ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

बेगूसराय : पति ने की पत्नी की हत्या, आग में झुलसने से महिला की मौत

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर बेगूसराय जिले से है. जहां एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वहीं, दूसरी घटना में आग में झुलसने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर बेगूसराय जिले से है. जहां एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वहीं, दूसरी घटना में आग में झुलसने से महिला की मौत हो गई है. पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर रही है. पहली घटना जिले के साहेबपुरकमाल थाना इलाके की है. जहां चौकी गांव में एक पति ने ईंट पत्थर से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात अपने कमरे में सो रही थी. इस दौरान उसके पति ने उसपर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया. आरोपी पति हरिनंदन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसने से महिला की मौत दूसरी घटना जिले के रिफाइनरी थाना इलाके की है. जहां केशवे गांव में आग में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई है. मृतक महिला की पहचान केसावे गांव के रहने वाले दिवाकर सिंह की पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला किचेन में खाना बना रही थी. उसी वक्त गैस सिलेंडर में आग गई. महिला आग की चपेट में आ गई. जिसके कारण झुलसने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता