ब्रेकिंग
कौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

बेगूसराय में एक शख्स का मर्डर, 5 लाख रुपये भी लूटकर फरार हुए अपराधी

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने पीट-पीटकर एक शख्स का मर्डर कर दिया

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने पीट-पीटकर एक शख्स का मर्डर कर दिया. मृतक के पास से अपराधी 5 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां नौलखा मंदिर के एक व्यक्ति बिस्किट की दुकान पर बैठा हुआ था. तभी तीन की संख्या में आये अपराधियों ने उसपर हमला बोल दिया. उन्होंने बुरी तरह पीट-पीटकर उसे जख्मी कर दिया और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. आनन-फानन में परिजन घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराये. जहां उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान समीर सिंह के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक समीर सिंह के पास 5 लाख था जो कि जमीन बेचकर बेटी के शादी के लिए रखा हुए था. अपराधी वो पैसे लेकर फरार हो गए. मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि बगल के ही पड़ोसी जमुनिया सिंह, शंभू सिंह और राजीव यादव उसके पति को हमेशा तंग करते थे. जबरन उसके पति के साथ मारपीट करते थे. उन्होंने उसके पति का हत्या किया. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता