ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

औरंगाबाद की IPS बहू को आज मिलेगा राष्ट्रपति के हाथों सम्मान

AURANGABAD: औरंगाबाद की आईपीएस बहू अपर्णा आज दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी. एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान तेनज़िंग नार्गे एडवेंचर नेशनल अवा

FirstBihar
Admin
1 मिनट
AURANGABAD: औरंगाबाद की आईपीएस बहू अपर्णा आज दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी. एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान तेनज़िंग नार्गे एडवेंचर नेशनल अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जायेगा, जिसे खेल के क्षेत्र में दिया जानेवाला अर्जुन अवार्ड की समकक्षता हासिल है. शहर के क्लब रोड निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार की पत्नी अपर्णा फिलहाल उत्तराखंड के देहरादून में बतौर डीआईजी पदस्थापित हैं और एडवेंचर के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अपने नाम कर न सिर्फ औरंगाबाद बल्कि देश को गौरवान्वित कर चुकी हैं. अपर्णा का नाम इस अवार्ड के लिए चयनित होने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने भी ट्विटर पर शुभकामनाएं दी है. अपर्णा की इस सफलता पर संजय कुमार के बड़े भाई कपिल कुमार ने हर्ष जताया है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ साथ जिले और राज्य की भी प्रतिष्ठा बढ़ी है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता