ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

एक ही पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव, जांच में जुटी पुलिस

JHARKHAND : सिमडेगा के आरानी में दो युवतियों के खुदकुशी का मामला सामने आया है. खुदकुशी करने वाली एक युवती ओडिशा की तो दूसरी तरगा पंचायत के बांसजोर की रहने वाली बताई जा रही है. आज अहल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JHARKHAND : सिमडेगा के आरानी में दो युवतियों के खुदकुशी का मामला सामने आया है. खुदकुशी करने वाली एक युवती ओडिशा की तो दूसरी तरगा पंचायत के बांसजोर की रहने वाली बताई जा रही है. आज अहले सुहब दोनों युवतियों का शव अरानी पंचायत भवन के पीछे काजू बगान में पेड़ से लटकती मिली. दोनों एक ही साथ फांसी के फंदे से झूल रही थी. एक ही साथ दो युवतियों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान सारधा सोरेंग और सुनंदनी आगे के रूप में की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो बैग भी बरामद किए हैं जिसमें से चाकू, रस्सी, ब्लेड, कपड़े और पासपोर्ट साइज फोटो मिले हैं. सारधा के परिजनों का कहना है कि वे शनिवार को घर से स्कूल जाने की बात कह निकली थी, पर घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजनों ने खोज शुरू की पर उसका पता नहीं चला. सारधा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.  
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता