ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही निम्मी का निधन, इनके साथ धर्मेंद्र और दिलीप जैसे एक्टर फिल्में करने को रहते थे उत्सुक

MUMBAI: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है. वह 88 साल की थी. निम्मी पिछले कई माह से बीमार चल रही थी. उनके निधन के बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने शोक जताय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है. वह 88 साल की थी. निम्मी पिछले कई माह से बीमार चल रही थी.  उनके निधन के बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने शोक जताया है. 

1949 से लेकर 1965 तक रही एक्टिव

निम्मी अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस थी. निम्मी का दौर 1949 से लेकर 1965 तक रहा. इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. बताया जाता है कि निम्मी का असली नाम नवाब बानो था. लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद वह अपना नाम चेंज कर ली थी. 

बरसात फिल्म से किया था डेब्यू

निम्मी ने बॉलीवुड में फिल्म बरसात से डेब्यू किया था. निम्मी को सबसे पहले ब्रेक और खोज करने वाले राजकपूर थे. पहली फिल्म बरसात जबरदस्त हिट हुई. उसके बाद तो लगातार उनको कई फिल्में मिलने लगी. जिसमें आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी कई हिट फिल्में की. कहा जाता था कि दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक रहते थे.