ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

गया में नहीं थम रहा AES का कहर, पिछले 10 दिनों में हुई 8 बच्चों की मौत

GAYA: गया में जानलेवा एईएस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दस दिनों की अगर बात करें तो इन दस दिनों में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है. फिलहाल अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में अट्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA: गया में जानलेवा एईएस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दस दिनों की अगर बात करें तो इन दस दिनों में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है. फिलहाल अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में अट्ठारह बच्चे इस बीमारी से पीड़ित  होकर भर्ती हैं. हर साल मानसून  आते ही जिले में एईएस और जेई के मरीजों को आने का सिलसिला शुरु हो जाता है. अभी इस बीमारी से पीड़ित 18 बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर व्यवस्था की है. बीमारी का जल्द से जल्द पता करने के लिए अस्पताल में भर्ती बच्चों के खून की जांच के लिए उन्हें आरएमआरआई में भेजा जा चुका है. बीमारी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं. कुछ गंभीर बच्चों का इलाज आईसीयू में भी किया जा रहा है. इस बीमारी से निबटने के लिए अस्पताल में स्वास्थ्य पदाधिकारियों की एक वर्कशॉप भी शुरु हुई है जहां  इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए नए तरीकों पर चर्चा की जा रही है. गया से पंकज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता