ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

अमित शाह का डर : धारा 370 हटाने को लेकर किया बड़ा खुलासा

DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35A को हटाया जाना आसान काम नहीं था। मोदी सरकार ने पूरी प्लानिंग के साथ फैसले के लिए कदम तो आगे बढ़ा लिए लेकिन संसद से इस प्रस्ताव और जम्मू क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35A को हटाया जाना आसान काम नहीं था। मोदी सरकार ने पूरी प्लानिंग के साथ फैसले के लिए कदम तो आगे बढ़ा लिए लेकिन संसद से इस प्रस्ताव और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास करा लेना कतई आसान नहीं था। https://www.youtube.com/watch?v=X9YTmRjwVDA&t=18s धारा 370 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। अमित शाह ने कहा है कि संसद में धारा 370 पर बिल पेश करते हुए वह बेहद डरे हुए थे। शाह ने खुद कहा है कि उनके मन में इस बात का डर था कि आखिर सदन में बिल पेश करने के बाद संसद कैसे चलेगी। अमित शाह ने कहा है कि उन्हें इस बात की आशंका थी कि बिल पेश करने के साथ राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चल पाएगी। धारा 370 पर मोदी सरकार की रणनीति का खुलासा करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार के पास राज्यसभा में पूर्ण बहुमत नहीं था लिहाजा हमने बिल को पहले राज्यसभा में लाने का फैसला किया और फिर बाद में उसे लोकसभा में ले आए। धारा 370 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार किसी सार्वजनिक मंच से अंदरूनी रणनीति का खुलासा किया है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता