ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत की जीत से गदगद हुए सीएम नीतीश, टीम इंडिया को दी बधाई

PATNA: बिहार में पहली बार नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश हैं। सीएम नीतीश ने इस शानदार जीत

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत की जीत से गदगद हुए सीएम नीतीश, टीम इंडिया को दी बधाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में पहली बार नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश हैं। सीएम नीतीश ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जीत हासिल हुई है।


सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है”।


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं”। बता दें कि यह पहला मौका है जब बिहार में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम पांच बजे से भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में 30 मिनट के खेल में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। 


पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को चार और चीन को दो पेनाल्टी मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा और चीन को 1-0 से हरा दिया।