1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 03, 2019, 5:01:48 PM
- फ़ोटो
PATNA : आरा की दो महिलाओं को पटना पुलिस ने चोरी के आरोप में धर दबोचा है. पटना पीरबहोर थाने की पुलिस ने दोनों को उस वक्त धर दबोचा जब वह पीएमसीएच में इलाज कराने आई एक महिला मरीज के कान से सोना का टॉप छीनकर भाग रही थीं. पीरबहोर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के पास से भारी मात्रा में लूट के ज्वेलरी बरामद किये गए हैं. उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में इलाज कराने आई एक महिला मरीज के कान से ज्वेलरी निकाल कर वे भाग रही थीं. तभी वहां लोगों ने शोर मचाया. जिसके बाद वह पकड़ी गईं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी करते पड़की गईं दोनों महिलाएं आरा की रहने वाली हैं. पीएमसीएच में इलाज कराने आई एक महिला ने बताया कि वह खड़ी थी तो दोनों महिलाओं ने उसपर हमला बोल दिया. पीड़ित महिला अथमल गोला की रहने वाली बताई जा रही है. दोनों महिलाओं से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट