ब्रेकिंग
खान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, अभी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: परिवार संग केक काट कर किया बर्थडे सेलिब्रेट; तेज प्रताप यादव हुए भावुकबिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्टनाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंहखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, अभी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: परिवार संग केक काट कर किया बर्थडे सेलिब्रेट; तेज प्रताप यादव हुए भावुकबिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्टनाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंह

WFI के अध्यक्ष पद से हटाए गये बृजभूषण शरण सिंह, कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर भी प्रतिबंध

DESK:WFI के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह को हटाया गया है। वही कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदा

WFI के अध्यक्ष पद से हटाए गये बृजभूषण शरण सिंह, कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर भी प्रतिबंध
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:WFI के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह को हटाया गया है। वही कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर भी  प्रतिबंध लगाया गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों को अमान्य घोषित किया है। साथ ही 45 दिन के भीतर चुनाव कराने का ऐलान भी किया गया है। 


भारतीय ओलिंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के  संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों के प्रशासनिक, आर्थिक कार्य पर रोक लगा दी है। इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है। अब सभी अकाउंट्स, वेबसाइट को तत्काल सौंपने का निर्देश भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को दिया गया है। 


गौरतलब है कि देश के कई नामी पहलवान WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर वे लगातार 21 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं। पहलवानों के इस आंदोलन के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ को 45 दिन में कुश्ती संघ का चुनाव कराने का निर्देश दिया। मामले की जांच के लिए 3 मई को 3 सदस्यीय अस्थायी समिति का गठन किया था। जिसमें ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर, वूशु संघ के भूपेंदर सिंह बाजवा और सेवानिवृत जज भी शामिल थे।