ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

VIP में शामिल होंगे ददन यादव ! सियासी हलचल के बीच मुकेश सहनी के नेता से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक, पढ़िए क्या हुई बातचीत

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अब महज कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। इसको लेकर न ही सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि राजनीतिक पार्टी भी अपनी तैयारी में जूट गई है। इसी कड़ी में अ

VIP में शामिल होंगे ददन यादव ! सियासी हलचल के बीच मुकेश सहनी के नेता से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक, पढ़िए क्या हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अब महज कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। इसको लेकर न ही सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि राजनीतिक पार्टी  भी अपनी तैयारी में जूट गई है। इसी कड़ी में अब एक और राजनीतिक हलचल वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी और उनकी पार्टी से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि शाहाबाद (बक्सर)  के दिग्गज नेता ददन यादव पटना पहुंचे और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति से मुलाकात की है। 


जानकारी के अनुसार, शाहाबाद में मजबूत जनाधार वाले ददन यादव शाम को देव ज्योति से मिले और करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात के बाद ददन यादव यादव पत्रकारों के सवालों से किनारा करते हुए नजर आए। हालांकि, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों की मुलाक़ात तो अक्सर होती रहती है। 


उन्होंने ददन यादव के वीआईपी में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि राजनीति में कभी भी कुछ भी संभव है। ददन जी शाहाबाद के बड़े नेता हैं और इनका उस इलाके में बड़ा जनाधार है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस मुलाकात को लेकर कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। ऐसे में इन दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद चर्चा का बाजार गर्म है।