ब्रेकिंग
Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान

गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी प्रभात और रणवीर का एनकाउंटर, फायरिंग कर भाग रहे थे दोनों

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे तो फरार है, लेकिन उसके गुर्गों की सामत आ गई है. यूपी पुलिस ने विकास के सहयोगी प्रभात मिश्रा और रणवीर शुक्ला को मार गिराया है. दोनों पुलिस पर फायरिंग

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे तो फरार है, लेकिन उसके गुर्गों की सामत आ गई है. यूपी पुलिस ने विकास के सहयोगी प्रभात मिश्रा और रणवीर शुक्ला को मार गिराया है. दोनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे. 


गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी प्रभात और रणवीर का एनकाउंटर, फायरिंग कर भाग रहे थे दोनों


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रभात को बुधवार को यूपी पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. पुलिस कानपुर ला रही थी. इस दौरान ही उसने पुलिस की पिस्टल छिन ली और भागने लगा. इस दौरान वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने प्रभात को मार गिराया. इसके बारे में कानपुर जोन के एडीजी नेे कहा कि गाड़ी खराब होने का फायदा उठाकर प्रभात मिश्रा ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायर करने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया. इस मुठभेड में हमारे STF के 2 जवान और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. 


गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी प्रभात और रणवीर का एनकाउंटर, फायरिंग कर भाग रहे थे दोनों


इटावा में रणवीर को मार गिराया

विकास के दूसरे साथी रणवीर शुक्ला को भी पुलिस ने मार गिराया है. बताया जा रहा है कि देर रात वह महेवा हाइवे पर कार को लूट रहा था. इसके साथ में तीन और साथी थे. इस दौरान ही सिविल लाइन की पुलिस पहुंची और घेर लिया. पुलिस को देख रणवीर ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने रणवीर को मार गिराया. जबकि उसके साथी भाग निकले. रणवीर 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी था और वह विकास के लिए काम करता था. बता दें कि विका दुबे के बिकरू पुलिस छापेमारी करने गई थी तो विकास ने अपने गुर्गों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. इस हमले में एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे. जिसके बाद से पुलिस विकास की तलाश में जुटी है वह फरार चल रहा है. इस दौरान उससे गुर्गों का भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. 

टैग्स