ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

विधानसभा के बाहर भगवा गमछा पहन BJP विधायकों का प्रदर्शन, अविश्वास प्रस्ताव से पहले अपने चेंबर में बैठे स्पीकर

PATNA : बिहार विधानमंडल का पहला दिन हंगामेदार होने के पूरे आसार है। बहुमत परीक्षण और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज चर्चा होगी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय

विधानसभा के बाहर भगवा गमछा पहन BJP विधायकों का प्रदर्शन, अविश्वास प्रस्ताव से पहले अपने चेंबर में बैठे स्पीकर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का पहला दिन हंगामेदार होने के पूरे आसार है। बहुमत परीक्षण और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज चर्चा होगी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा सुबह 9 बजे ही विधानसभा स्थित अपने चेंबर में पहुंच चुके है।


एक ओर विधानसभा अध्यक्ष तय समय से पूर्व विधानसभा पहुंच चुके है वहीं दूसरी ओर बीजेपी के विधायक भी सुबह सुबह विधानसभा पहुंच चुके है। बीजेपी के सभी सदस्य भगवा गमछा पहनकर विधानसभा आए है। सभी सदस्य सत्ता पक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। बीजेपी विधायकों के हाथ में हिंदू भावनाओं को आहत करने और तिरंगे का अपमान करने को लेकर पोस्टर मौजूद है।


गया के विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के जाने और शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पटना एडीएम केके सिंह द्वारा अभ्यर्थी के पिटाई के दौरान तिरंगे पर डंडा चलने को बीजेपी मुद्दा बनाकर प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी के सदस्य नीतीश कुमार पर गुंडराज लाने का आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे है। बीजेपी के सदस्यों का आरोप है कि बीजेपी से गठबंधन तोड़कर जेडीयू बिहार में जंगलराज की ओर चली गई है।