ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

उत्पाद विभाग के हाजत से दो शराब कारोबारी फरार, शौचालय की खिड़की तोड़कर भागे

SAHARSA: बिहार के सहरसा में उत्पाद विभाग की हाजत से दो शराब कारोबारी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गए हैं। उत्पाद विभाग की टीम दोनों शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना

उत्पाद विभाग के हाजत से दो शराब कारोबारी फरार, शौचालय की खिड़की तोड़कर भागे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा में उत्पाद विभाग की हाजत से दो शराब कारोबारी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गए हैं। उत्पाद विभाग की टीम दोनों शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव में छापेमारी की। इस दौरान नंदलाली गांव से कुछ महिला और पुरुष को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ थाने लायी।


बता दें कि उत्पाद विभाग की टीम शुक्रवार को दो शराब कारोबारी आमोद कुमार यादव और सिंटू कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों कारोबारी में एक सत्तर कटैया प्रखंड के नंदलाली गांव का रहने वाला तो दूसरा कारोबारी धमसैना गांव का निवासी है। देर रात शुक्रवार को हाजत के शौचालय की खिड़की तोड़कर दोनों शराब कारोबारी फरार हो गये। 


जबकि हाजत की निगरानी को लेकर दो उत्पाद पुलिस कर्मी ललित साह और अनिल राय को लगाया गया था। इसके बावजूद दोनों शराब कारोबारी खिड़की का रॉड तोड़कर फरार हो गये। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर हाजत की निगरानी कर रहे दोनों पुलिसकर्मी उस वक्त क्या कर रहे थे जब दोनों मिलकर खिड़की का रॉड तोड़ रहे थे। फिलहाल गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं यह सूचना भी मिल रही है कि दोनों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
 

टैग्स