ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, एक SI हुए घायल; 10 नामजद और 30 अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी

KAIMUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर नई पुलिस टीम का भ

BIHAR NEWS :  उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, एक SI हुए घायल; 10 नामजद और 30 अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर नई पुलिस टीम का भी गठन किया गया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि कैमूर में शराब जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने जोरदार हमला किया। इसमें एक एएसआई घायल हो गए हैं। इस मामले में 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।


दरअसल, कैमूर जिले में शराब तस्करों का मनोबल काफी बढा हुआ है। उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार वाहनों के धर पकड़ करने से नाराज हुए शराब तस्करों ने दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर के पास शराब की जांच कर रहे उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। उनके हमले से एक उत्पाद विभाग के एएसआई रामानंद प्रसाद का हाथ टूट गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक राउंड फायरिंग की गई जिससे गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिल रही है। उपद्रवियों द्वारा कई पब्लिक गाड़ियों के शीशे को और उत्पाद विभाग के गाड़ी को छतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस ने 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।


घायल एएसआई रामानंद प्रसाद ने बताया छज्जुपुर पोखरा के पास जैसे ही हम लोगों की गाड़ी पहुंची तभी बाइक पर सवार दो लोग आए और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। कुछ ही देर में 10 बाइक से 20 से 25 लोग लाठी डंडा हॉकी लेकर आए और उन लोगों द्वारा हम लोगों के ऊपर बिना बताए हमला कर दिया गया। उन लोगों से बचाव में  हवाई फायरिंग किया, फिर भी उनलोग द्वारा मेरा हाथ मार कर तोड़ दिया गया और पिस्तौल और अनबैलेंस हो कर फायरिंग हो गया उसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता।


उत्पाद विभाग निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया दुर्गावती थाना के छज्जुपूर पोखरा के पास शराब की जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया है जिसमें एक सिपाही घायल हुए हैं उनका हाथ फैक्चर हो गया है। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है, 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।