ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

यूपी में बिहार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में गई बाप-बेटा और मामा की जान

SASARAM: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के रहने वाले बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रोहतास के नोखा से कार पर सवार होकर एक परिवार विंध्य

यूपी में बिहार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में गई बाप-बेटा और मामा की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के रहने वाले बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रोहतास के नोखा से कार पर सवार होकर एक परिवार विंध्याचल जा रहा था, तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।


मृतकों की पहचान विसंभरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकिशोर चौधरी, उनके 5 साल के बेटे आरूष चौधरी और मृतक राजकिशोर चौधरी के 22 वर्षीय साले शैलेश कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल हुए लोगों में श्रद्धा देवी), खुशबु कुमारी, राधिका देवी और रुचि चौधरी शामिल हैं। जनकारी के मुताबिक सभी लोग आरूष चौधरी का मुंडन कराने के लिए विंध्याचल जा रहे थे। चंदौली के पास जीटी रोड फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में कार सवार सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकिशोर चौधरी, उनके बेटे आरूष चौधरी और शैलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार चलाते वक्त ड्राइवर को छपकी आ गई और इसी दौरान यह हादसा हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चंदौली पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विसंभरपुर गांव में सन्नाटा पसर गया है। परिजन आनन-फानन में यूपी के लिए रवाना हो गए हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स