ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : ट्रक से टकराई बाइक में लगी आग, 2 युवक जिंदा जले, 1 घायल

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां गया जिले के अतरी टेउसा मानपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सीढ शिवाला के पास ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर होते ही

BIHAR NEWS : ट्रक से टकराई बाइक में लगी आग, 2 युवक जिंदा जले, 1 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां गया जिले के अतरी टेउसा मानपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सीढ शिवाला के पास ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक में आग लग गई। जिसमें 2 युवक की झुलसकर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का परखच्चे उड़ गए और बाइक की टंकी फट गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 


बताया जाता है कि बाइक पर 3 लोग सवार थे, जिसमें 2 युवक की झुलसकर मौत हो गई है। एक बुरी तरह जख्मी है। टक्कर की आवाज सुनते हीं स्थानीय ग्रामीण दौड़ पड़े, लेकिन बाइक की टंकी फटने से लगी भीषण आग के कारण कोई मदद नहीं पहुंचाई जा सकी। ग्रामीणों के जरिए प्रयास किया गया तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। 


वहीं, मृत युवक की पहचान अतरी थाना क्षेत्र के पाली गांव के सुरेंद्र यादव के पुत्र दीपक कुमार और बंधु बीघा गांव के रविन्द्र मिस्त्री के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गई हैं। वहीं घायल युवक राजू कुमार है, जो पाली गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना पर अतरी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 


इधर, अतरी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। एक युवक घायल है। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया है. मृतकों के गांव में मातम पसरा है परिजनो का रो–रो कर बुरा हाल है।