ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार: ट्रैक्टर शोरूम में चोरी के बाद लगाई आग, 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से खबर है जहां ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर शोरूम में चोरी के बाद चोरों ने उसे आग के हवाले कर दिया. जिससे करोड़ों

बिहार: ट्रैक्टर शोरूम में चोरी के बाद लगाई आग, 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से खबर है जहां ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर शोरूम में चोरी के बाद चोरों ने उसे आग के हवाले कर दिया. जिससे करोड़ों रुपए के मोटर पार्ट्स और 12 नए ट्रैक्टर को जला दिया. जिससे शोरूम मालिक को करोड़ों का नुकसान हुआ है.


बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर ट्रैक्टर शो रूम में चोरी की और लाखों रुपए नगदी सहित जरूरी चीजों के साथ CCTV का DVR अपने साथ ले गए. और जाते- जाते चोरों ने शोरूम को जला दिया. जिससे करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. इस घटना की सूचना शोरूम मालिक को पड़ोसी ने दी. पड़ोसी ने बताया कि आपके शो रूम में भीषण आग लग गई है. जिसके बाद शोरूम मालिक घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि आग की लपटें धधक रही हैं. फिर तुंरत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई.  काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिल्हाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर चोरी का आकलन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


इस घटना के बारे में जॉन डेरी ट्रैक्टर शो रूम के ऑनर प्रमोद सिंह ने बताया कि चोरों ने कुछ नगदी सहित जरूरी पार्ट्स को चुरा लिया है. और जाने से पहले पूरे शोरूम को आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी की घटना में 12 नया ट्रैक्टर और 2 करोड़ के स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए हैं. वहीं चोर 5 से 6 लाख रुपए नगद सहित अन्य कीमती सामान ले भागे हैं. फ़िलहाल पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.


टैग्स