ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ऋतुराज सिन्हा, कहा.. लोगों का मिल रहा अपार समर्थन

PATNA : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीजेपी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसको लेकर बीजेपी के तमाम नेता विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जा

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ऋतुराज सिन्हा, कहा.. लोगों का मिल रहा अपार समर्थन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीजेपी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसको लेकर बीजेपी के तमाम नेता विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। लोगों को राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा आज पटना के मीठापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।


आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मीठापुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर देशवासियों में उत्साह का माहौल है। अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ते जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पटना के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। पूरा पटना तिरंगामय हो गया है और हर भारतीय को राष्ट्रवाद की ऊर्जा मिल रही हैं। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत भड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।

टैग्स