ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

तेजप्रताप का बड़ा बयान, नीतीश जी चाचा हैं और हम उनके भतीजे, लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक उन्हें पहुंचाएंगे

NALANDA: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव शनिवार को राजगीर पहुंचे थे। जहां जू सफारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और कई आवश्यक दि

तेजप्रताप का बड़ा बयान, नीतीश जी चाचा हैं और हम उनके भतीजे, लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक उन्हें पहुंचाएंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव शनिवार को राजगीर पहुंचे थे। जहां जू सफारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि चाचा को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश जी हमारे चाचा हैं और हम उनके भतीजे हैं। हमारा दायित्व बनता है कि हम चाचा को मुकाम तक पहुंचाए। उनका कहना था कि चाचा को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे।


बता दें कि इससे पहले बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा था कि नालंदा का लाल एक दिन लाल किले पर झंडा जरूर फहराएगा। 


मंत्री श्रवण कुमार के इस बयान की जानकारी जब मीडिया ने मंत्री तेजप्रताप यादव को दी और सवाल किया तो तेजप्रताप ने इस बात का समर्थन किया और कहा कि महागठबंधन में चाचा नीतीश कुमार शामिल हुए हैं। चाचा को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे।



टैग्स