ब्रेकिंग
ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

टीचर बहाली परीक्षा के बाद एक्टिव हुए साइबर अपराधी, फ़ोन कर देते हैं नौकरी दिलवाने का झांसा; EOU ने दी बड़ी सलाह

PATNA : देश भर में साइबर अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। साइबर अपराधी लगातार नई-नई तरकीब निकाल कर लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार मे

टीचर बहाली परीक्षा के बाद एक्टिव हुए साइबर अपराधी, फ़ोन कर देते हैं नौकरी दिलवाने का झांसा; EOU ने दी बड़ी सलाह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश भर में साइबर अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। साइबर अपराधी लगातार नई-नई तरकीब निकाल कर लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार में हाल ही में आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा से जुड़ा हुआ है।


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में देश भर में सबसे बड़ी शिक्षक बहाली परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा के आयोजन के बाद अब अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही साथ बिहार सरकार के तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटेट की परीक्षा ली जा रही है। अब इसी परीक्षा के परिणाम को लेकर साइबर अपराधी एक्टिव हो गए।


अपराधियों द्वारा परीक्षार्थियों को फोन कर उन्हें नौकरी देने के नाम पर या फिर उन्हें परीक्षा पास करवाने का नाम पर पैसों की डिमांड की जा रही है। अभ्यर्थियों  से कहा जा रहा है कि आप इतने पैसे दें आपको नौकरी दी जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार, बीएससी परीक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को कुछ लोग कॉल कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि, हम फालना विभाग से बोल रहे हैं यदि आपको नौकरी चाहिए तो कितने पैसे लेकर यहां आ जाएं आपको नौकरी मिल जाएगी।


इधर, पूरे मामले को लेकर आर्थिक अपराद इकाई के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि - टीचर बहाली परीक्षा के बाद कई आपराधिक विरोध सक्रिय हो गए हैं। जो अभ्यर्थियों को फोन कर पैसों की डिमांड कर रहे हैं। अभ्यर्थी इस तरह के झांसे में नहीं आए। इस तरह का कोई फोन कॉल आता है तो तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करें।


बताते चले कि बिहार लोकसभा आयोग के तरफ से देश भर में एक लाख 70 हजार पदों पर शिक्षक बहाली परीक्षा आयोजित करवाई गई। इस परीक्षा में कई हिस्सों से आए अभ्यर्थी शामिल हुए और अब परीक्षा समाप्त होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर अपने कार्य में लगे हुए हैं। इस तरह का फोन कॉल कर तो की डिमांड की जा रही थी इसके बाद अब इस पूरे मामले को लेकर आर्थिक अपराध विभाग ने एक्शन लिया है।