1st Bihar Published by: Updated Aug 08, 2021, 3:30:10 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज से सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गयी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना मोहम्मदपुर के रामपुरवा गांव की है. परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चियां तालाब में नहाने गई थी. तभी अचानक दोनों का पैर फिसला और गहरे पानी में चले जाने की वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई. गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला गया.
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.