ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत के भाई को गोली मारने वाला गिरफ्तार, SP लिपि सिंह ने 2 हफ्ते में अपराधी को दबोचा

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बिहार पुलिस तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सहरसा की एसपी लिपि स

सुशांत सिंह राजपूत के भाई को गोली मारने वाला गिरफ्तार, SP लिपि सिंह ने 2 हफ्ते में अपराधी को दबोचा
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बिहार पुलिस तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सहरसा की एसपी लिपि सिंह को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसपी लिपि सिंह ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई को गोली मारने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.


सहरसा पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए वहां की एसपी लिपि सिंह ने बताया कि बीते 30 जनवरी को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और उनके स्टाफ मोहम्मद अमीर हसन को अपराधियों ने गोली मार दी थी. इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि इस घटना के संज्ञान में आने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने हर एंगल से जांच कर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया.


मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से मुख्य आरोपी समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी अपराधी मोहम्मद अफरोज, बिक्की चौबे, मोहम्मद शमशेर, नीरज कुमार और मनीष कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ये कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला था. पांच लाख रुपये में विक्की चौबे के लड़कों ने सुपारी ली और घटना को अंजाम दिया, लेकिन वे असफल रहे. जमीनी विवाद में हत्या करने की प्लानिंग थी.


गौरतलब हो कि इस घटना में जख्मी राजकुमार सिंह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई हैं. सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर ओपी सिंह की बहन की शादी इनसे हुई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी और एडीजी के पद पर रहे ओम प्रकाश सिंह फिलहाल फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हैं.


आपको बता दें कि जख्मी राजकुमार सिंह यामाहा शो रूम के मालिक हैं. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा तीनों जिला में इनका बाइक का शोरूम है. शनिवार के दिन 30 जनवरी को सुबह में राजकुमार सिंह जब अपने एक मिस्त्री के साथ मधेपुरा जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी.  

टैग्स