ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

सियासी संकट के बीच RCP गुट का बड़ा दावा, कहा.. JDU के सभी विधायक रामचंद्र के साथ

PATNA : बिहार में जारी सियासी भूचाल के बीच आरसीपी गुट ने बड़ा दावा कर दिया है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के करीबी कन्हैया सिंह ने दावा किया है कि जेडीयू के सभी

सियासी संकट के बीच RCP गुट का बड़ा दावा, कहा.. JDU के सभी विधायक रामचंद्र के साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में जारी सियासी भूचाल के बीच आरसीपी गुट ने बड़ा दावा कर दिया है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के करीबी कन्हैया सिंह ने दावा किया है कि जेडीयू के सभी विधायक उनके साथ हैं और समय आने पर वे नीतीश कुमार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। कन्हैया सिंह ने चुनौती देते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में दम है तो वे चुनाव में जाकर अपनी ताकत आजमा लें।


आरसीपी के करीबी कन्हैया सिंह ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ असहज महसूस कर रहे हैं तो वे जनता की अदालत में जाएं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव के मैदान में उतरकर जोर आजमाइश कर लें। कन्हैया सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह के पास जेडीयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का समर्थन है। उन्होंने दावा किया है कि जेडीयू के 43 विधायक आरसीपी सिंह के साथ हैं और व्यक्तिगत रूप से उनके साथ खड़े हैं। व्यक्तिगत रिश्ते कब राजनीतिक रिश्ते में बदल जाए यह कोई नहीं जानता।


वहीं आरसीपी सिंह द्वारा अलग पार्टी बनाने के सवाल पर कन्हैया सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में आरसीपी सिंह बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलकर उनका फीडबैक लेंगे, इसके बाद ही अलग पार्टी बनाने पर किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा। आरसीपी सिंह जनता की अदालत में जाएंगे और जनता उन्हें जो रास्ता दिखाएगी वे उसी रास्ते पर चलेंगे।