ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बंधन बैंक के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

SIWAN : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक फार फिर से तांडव मचाया है. अपराधियो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक फार फिर से तांडव मचाया है. अपराधियों ने एक बैंक कर्मचारी को गोली मार दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीवान जिले के हुसैनगंज थाना इलाके की है. जहां हरिहास-गोपालपुर के पास अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को सरेआम गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति की पहचान सुरेन्द्र सिंह के बेटे समलेश कुमार सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति छपरा जिले का रहने वाला है. जो बंधन बैंक में काम करता है और फिलहाल सीवान में पोस्टेड है. 


गोली लगने के कारण समलेश कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. फिलहाल उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों के बारे में भी तफ्तीश कर रही है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता