ब्रेकिंग
कुख्यात संतोष डॉन गिरोह पर EOU का शिकंजा, 25 ठिकानों पर एक साथ रेड, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे मेंBihar News: ''नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकती...'' HAM ने तेजस्वी यादव को दिखाया आईना, कहा- आपके दोनों मामा ही समय-समय पर पोल खोलते रहे हैंबिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारकुख्यात संतोष डॉन गिरोह पर EOU का शिकंजा, 25 ठिकानों पर एक साथ रेड, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे मेंBihar News: ''नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकती...'' HAM ने तेजस्वी यादव को दिखाया आईना, कहा- आपके दोनों मामा ही समय-समय पर पोल खोलते रहे हैंबिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

शैक्षणिक संस्थान ‘अवसर ट्रस्ट’ का जलवा बरकरार, सफलता का परचम लहरा रहे छात्र

PATNA : पूर्व सांसद और बीजेपी नेता आर के सिन्हा द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान "अवसर ट्रस्ट" का जलवा लगातार बरकरार है। साधारण सी किराना की दुकान चलाने वाले का बेटा नीतीश

शैक्षणिक संस्थान ‘अवसर ट्रस्ट’ का जलवा बरकरार, सफलता का परचम लहरा रहे छात्र
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पूर्व सांसद और बीजेपी नेता आर के सिन्हा द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान "अवसर ट्रस्ट" का जलवा लगातार बरकरार है। साधारण सी किराना की दुकान चलाने वाले का बेटा नीतीश कुमार ने जेईई मेन में 98.74 परसेंटाइल अंक लाकर बिहार को गौरवान्वित किया है। आर.के. सिन्हा की संस्था "अवसर ट्रस्ट” में गरीब तबके के छात्र-छात्राएं लगातार अपने अथक परिश्रम से सफलता के परचम लहराकर न सिर्फ अवसर ट्रस्ट बल्कि पूरे राज्य को गौरान्वित करने का कार्य कर रहे हैं।


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते 11 जून को आईआईटी जेईई (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित किया है। जिसमें अवसर ट्रस्ट में पढ़ने वाले रोहतास जिला के चारगोरिमा गांव में एक साधारण किराना दुकान चलाने वाले के दोनों लड़के नीतीश कुमार ने 98.74 परसेंटाइल और नीरज कुमार 95.98 परसेंटाइल लाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और अवसर ट्रस्ट जैसी संस्था के मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इन दोनों के अलावा अवसर ट्रस्ट  के बादल कुमार ने भी आईआईटी जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं।


संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर.के. सिन्हा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों के बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यह बिहार और खासतौर पर बिहार राज्य के लिए गौरव की बात है क्योंकि इस वर्ष पूरे देश मे सिर्फ 14 छात्रों को ही आईआईटी जेईई मेंस में 100 परसेंटाइल  प्राप्त हुआ है। ऐसे में अवसर ट्रस्ट में पढ़ने वाले गरीब निर्धन परिवार से आये लड़के जब अपना परचम लहराते है तो मेरी लिए यह सबसे बड़ी खुशी है। इसी उद्देश्य के लिए अवसर ट्रस्ट की स्थापना की गई है। उन्होंने अवसर ट्रस्ट से जुड़े सभी शिक्षकों के साथ कोर्स निदेशक रजनीकांत श्रीवास्तव को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


संस्था के निदेशक मैथमेटिक्स गुरु  रजनीकांत श्रीवास्तव ने सभी  सफल छात्रों को बधाई दी  और बताया कि अवसर ट्रस्ट के सफल छात्र  ही अवसर ट्रस्ट में पढ़ने वाले छात्रों के  प्रेरणादायक हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की संस्था अवसर ट्रस्ट आर्थिक रुप से गरीब स्टूडेंट्स के लिए  एक अवसर प्रदान करता है। इसमें जो बच्चे आगे पढ़ना चाहते हैं लेकिन गरीबी के कारण IIT ,NIT जैसी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते, अवसर उन्हें मौका देता है अपनी प्रतिभा दिखाने का। यह एक चैरिटेबल ट्रस्ट है जो प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

टैग्स