ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

राम मंदिर पर मध्यस्थता फेल, सुप्रीम कोर्ट में 6 अगस्त से हर दिन होगी सुनवाई

DESK: सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर मामले पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि अयोध्या मसले पर मध्यस्थता फेल हो गई है. इसलिए 6 अगस्त से इस मामले पर हर रोज सुनवाई की जाएगी. सुप्र

FirstBihar
Admin
1 मिनट
DESK: सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर मामले पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि अयोध्या मसले पर मध्यस्थता फेल हो गई है. इसलिए 6 अगस्त से इस मामले पर हर रोज सुनवाई की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि मध्यस्थता पर सभी पक्ष राजी नहीं हुए हैं. साथ ही कोर्ट ने कहा कि मध्यस्थता कमेटी कामयाब नहीं हो पाई. मंदिर विवाद पर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच आम सहमति बनाने के लिए अयोध्या मध्यस्थता पैनल को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था. जिसके बाद पैनल ने एक सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट पेश की थी. पिछली सुनवाई में अदालत ने कहा था कि उसे तीन सदस्यीय मध्यस्थता पैनल की एक रिपोर्ट मिली है, जिसकी अध्यक्षता शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एफ. एम. आई. कलीफुल्ला कर रहे हैं. पैनल के अन्य दो सदस्य आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू हैं.  
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता