Masood Azhar: जैश कमांडर का बड़ा खुलासा: मसूद अजहर ही 26/11 और संसद हमले का मास्टरमाइंड, Life Style: नहीं लेते हैं पूरी नींद तो हो जाइए अलर्ट, हो सकती है यह बड़ी परेशानी ICC T20 Ranking Bowler : वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज, कुलदीप को भी मिला फायदा Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप SVU RAID : विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी रवि कुमार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Sharadiya Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त; जानिए पर्व से जुड़ी खास बातें Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण
1st Bihar Published by: Updated Fri, 19 Nov 2021 02:39:52 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज पटना लौंट गये हैं। अपनी आंखों का रूटीन चेक-अप कराने के लिए वे दिल्ली गये हुए थे। पटना आने के बाद एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। पत्रकारों के कई सवालों का मुख्यमंत्री ने जवाब भी दिया। केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले जो फैसले लिए गये थे वह केंद्र सरकार का ही निर्णय था और अब जो निर्णय लिया गया है वह भी केंद्र सरकार का ही फैसला है। इसलिए इस पर बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना पर एक बार फिर कहा कि हम लोग जातीय जनगणना को लेकर फिर बैठक करेंगे और सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। यह बात तो हमने पहले भी कहा है और आज भी कह रहे हैं। वही बिहार में शराबबंदी कानून पर सीएम ने कह कि कुछ लोग इस कानून के खिलाफ शुरू से ही हैं। कुछ लोग इसे लेकर बाए दाए करता है वे इसके खिलाफ हैं। लेकिन इसे और कड़ाई से लागू किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि हमलोग पूरा प्रयास कर रहे है इसे लेकर कई मीटिंग भी किए हैं। कई नियम कानून भी बनाए गये हैं। शराबबंदी को लेकर अभियान को और तेज किया जाएगा। इसे लेकर 16 नवंबर को समीक्षा बैठक भी की। हमने कई चीजों पर चर्चा भी की। इसे और कड़ाई से लागू करने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये। शराबबंदी को लेकर आग भी अभियान चलाया जाएगा इसे और तेज किया जाएगा।
इस दौरान लोगों भी जागरूक किया जाएगा। शराब कितनी बुरी चीज है इसके बारे में लोगों को बताया जाएगा। सीएम ने कहा कि हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कुछ ना कुछ तबका तो ऐसा है ही जो इसके खिलाफ हैं। लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की जाएगी। हमने इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं और एक-एक चीज को देखा जा रहा है। इसे लेकर फिर से अभियान चलाया जाएगा।