विदेश मंत्रालय की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रेजवी पहुंची शिवहर, पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया निरीक्षण अररिया: अनंत मेले से कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव हथियार सहित गिरफ्तार, दर्जनों मामले दर्ज ISM पटना में खेल सप्ताह ‘पिनैकल 2025’ का शानदार समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित NEET की तैयारी को लेकर रांची में Goal Institute का सेमिनार, विशेषज्ञों ने दिये सफलता के टिप्स विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर बोले अनिल सुलभ..बिहार को इस चिकित्सा पद्धति से इंडियन इंस्टीच्युट ने अवगत कराया बिहार ने 20 सालों में विकास का नया आयाम हासिल किया: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बिहार ने 20 सालों में विकास का नया आयाम हासिल किया: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने कोलकाता में की रेटिना की जटिल LIVE सर्जरी, बने बिहार के पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ Bihar Police News: अपराधियों को गिरफ्तार करने में बिहार पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 2.28 लाख अभियुक्तों को अरेस्ट करने का दावा Bihar Police News: अपराधियों को गिरफ्तार करने में बिहार पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 2.28 लाख अभियुक्तों को अरेस्ट करने का दावा
1st Bihar Published by: Updated Fri, 18 Feb 2022 09:17:29 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल अब समधी बनने जा रहे हैं। दरअसल, अशोक चौधरी की बड़ी बेटी शांभवी चौधरी की शादी आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल के साथ होने जा रही है। आज इन दोनों की सगाई की रस्म होगी। सगाई समारोह में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। परिवारिक सूत्रों की माने तो सगाई के बाद इसी साल दिसंबर महीने में दोनों की शादी भी हो जाएगी।
मंत्री अशोक चौधरी की बड़ी बेटी शांभवी चौधरी इकोनॉमिक्स की स्टूडेंट है और फिलहाल ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद पीजी की पढ़ाई कर रही हैं जबकि आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल लॉ ग्रेजुएट हैं। जानकार सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच पढ़ाई के समय से ही दोस्ती रही है और अब यह दोस्ती रिश्ते में बदलने जा रही है।
आज होने जा रही सगाई की रस्म के पहले कल यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेडीयू के अन्य प्रमुख नेता अशोक चौधरी के घर पहुंचे और शांभवी और सायन कुणाल को आशीर्वाद दिया।
गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे तो उस वक्त आचार्य किशोर कुणाल और उनके बेटे के साथ साथ किशोर कुणाल की पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्य भी वहीं मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और संजय झा भी पहुंचे थे।