ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सहरसा में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने भारी तादाद में हथियार बरामद किया

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। एसटीएफ को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि ईटहरी ओपी इलाके में अवैध तरीके से मिनी गन फैक्ट्री च

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। एसटीएफ को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि ईटहरी ओपी इलाके में अवैध तरीके से मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। जिसके बाद तुरंत ऑपरेशन किया गया और पुलिस ने पूरे गिरोह को धर दबोचा। 


इटहरी ओपी कि पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी की और इस दौरान 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।।पुलिस की तरफ से दो जगह पर कार्रवाई की गई। पहली कार्यवाई जमाल नगर और दूसरी बहुरवा में की गई पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनमें सुमन कुमार, पिंटू कुमार और नंदकिशोर शामिल हैं। 


पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री से राइफल, एक पिस्टल, दो कट्टा के साथ-साथ कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। साथ ही साथ बैरल और मैगजीन की भी बरामद की हुई है। मिनी गन फैक्ट्री में बड़ी-बड़ी मशीनों का सेटअप लगा हुआ था। ड्रिल मशीन, लेथ मशीन, ग्रेंडर मशीन के जरिए यहां अवैध तरीके से हथियार बनाए जा रहे थे। सहरसा पुलिस एसटीएफ के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj

FirstBihar संवाददाता