ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सरेआम मर्डर से सनसनी, बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

SAHARSA : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खरब सहरसा जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खरब सहरसा जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने देर शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सहरसा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां सीताराम चौक वार्ड नम्बर-35 के पास अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. मृतक की पहचान बैजनाथपुर गम्हरिया के रहने वाले पवन यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने काला रंग के स्कूटी से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार पर दो युवक ने स्कूटी को रोका , चौक पर पहले किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई.इस दौरान एक युवक ने हथियार निकालकर गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानध्यक्ष आर के सिंह अपने दल बल के साथ निजी अस्पताल पहुँच कर घटना से अवगत हुए. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता