ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सहरसा में फिर हुई गोलीबारी, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सहरसा जिले में भी अपराध चरम पर है. जिले से इस वक्त एक ताजा खबर आ रही है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. दो गु

सहरसा में फिर हुई गोलीबारी, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सहरसा जिले में भी अपराध चरम पर है. जिले से इस वक्त एक ताजा खबर आ रही है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी होने की सूचना मिल रही है. सहरसा पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र की है, जहां इटहरा गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने भूमि विवाद में एक शख्स को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण व्यक्ति घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी शख्स की पहचान भूपेंद्र शाह (30) के रूप में की गई है.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा. 


गौरतलब हो कि दो दिन पहले सोमवार को भी सहरसा जिले के कोशी दियारा इलाके में एक बड़ी घटना हुई थी. सलखुआ थाना क्षेत्र के चानन गांव में बंदूकें गरजी थीं. दर्जनों राऊंड फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी. आपको बता दें कि पिछले दिनों दियारा में दुर्दांत अपराधी रामनानंद पहलवान, अपराधी काजल यादब के पिता सत्तो यादव, मोशम यादव आदि की भी जमीनी विवाद को लेकर हत्या हो चुकी है.