ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

सहरसा के बेखौफ अपराधी: हथियार के बल पर 5 बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा

SAHARSA: सहरसा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के मारुफगंज रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास का है जहां दो बाईक

सहरसा के बेखौफ अपराधी: हथियार के बल पर 5 बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के मारुफगंज रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास का है जहां दो बाईक पर सवार पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर पान मसाला व्यापारी मुकेश कुमार से लूट की घटना को अंजाम दिया। 


घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित जब रेलवे स्टेशन रोड स्थित अपना दुकान बंदकर मारुफगंज के रास्ते बटराहा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बैंक समीप एक बाईक पर तीन बदमाश और दूसरे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दुकानदार को घेर लिया। तीन बदमाशों ने जान मारने की धमकी देते हुए हथियार के बल पर पीड़ित दुकानदार से रुपये लूटकर भाग निकले।


पीड़ित दुकानदार कि माने तो बदमाशों ने करीब 60-70 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया, वहीं सूत्रों की माने तो बड़े रकम की लूट हुई है। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन किया। गौरतलब हो कि एक्सिस बैंक के समीप इस पूर्व भी कई घटनाऐं घट चूँकि है, एक बार लूट के दौरान हत्या की भी घटना घटित हुई थी। जानकारी हो कि मारूफगंज व्यवसायी का बड़ा मार्केट है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है और बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता